लोकपाल संसद में पेश होगा या नही बीएसी करेगी निर्णय: प्रणव

Lokpal Bill
मुंबई। लोकपाल विधेयक के 22 मई को समाप्त होने वाले संसद सत्र के दौरान राज्यसभा में पेश किये जाने को लेकर अनिश्चितता की स्थिति के बीच वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी ने आज रात कहा कि सदन की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) इस मामले पर निर्णय करेगी। लोकसभा के नेता मुखर्जी ने कहा, केवल दो कार्य दिवस बचे हैं। बिजनेस एडवाइजरी कमेटी को इस विधेयक पर निर्णय करना होगा।

आपको अगले कुछ दिनों तक इंतजार करना होगा। मुखर्जी ने यह टिप्पणी उस समय की जब संवाददाताओं ने कोलकाता में यह पूछा कि क्या विधेयक को संसद के उपरी सदन में इस वर्तमान सत्र में पेश करने के बारे में कोई निर्णय किया गया है। भाजपा ने लोकपाल विधेयक को पारित करने में होने वाली देरी के लिए कैंद्र की आलोचना करते हुए आज कहा कि विधेयक इस मंगलवार को समाप्त होने वाले संसद सत्र से पहले पारित हो जाना चाहिए।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने मुम्बई में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, सरकार के चार मंत्रियों ने लोकपाल विधेयक के मुद्दे पर विपक्षी नेताओं से मुलाकात की थी। भाजपा ने उस पर सुझाव दिया था और पार्टी उन्हें इस मुद्दे पर समर्थन देने का तैयार है। सत्र के समाप्त होने में दो दिन शेष हैं और हम उम्मीद करते हैं कि सरकार विधेयक को पारित करा लेगी। शाहनवाज ने कहा, हालांकि सरकार ने इस मुद्दे पर अभी भी चुप्पी साध रखी है, हो सकता है क्योंकि सड़कों पर कोई प्रदर्शन नहीं हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अभी भी यह निश्चित नहीं है कि विधेयक संसद में पारित होगा या नहीं। भाजपा नेता ने आरोप लगाया, सरकार भ्रष्टाचार में फंसी हुई है इसलिए वह वह लोकपाल शब्द से घबरा रही है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कल इस विधेयक के मुद्दे पर विचार विमर्श किया। ऐसे संकेत हैं कि सरकार का अब विधेयक को इसी सत्र में लाने पर दूसरा विचार है। सूत्रों ने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि कई राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से सलाह मशविरे के बावजूद कुछ मुद्दों पर अभी भी मतभेद बने हुए हैं। गत बुधवार को राज्य कार्मिक मंत्री वी नारायणसामी ने कहा था कि सरकार विधेयक को इसी सत्र में लाने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+