आईपीएल में फिक्सिंग और सट्टे को दाऊद का सपोर्ट
मुंबई। आपको याद होगा कई साल पहले दाऊद इब्राहिम को हर बड़े क्रिकेट मैच के वक्त पवेलियन में देखा जाता था। वो अक्सर शारजाह कप के मैचों में दिखे। असल में दाऊद की स्टेडियम में मौजूदगी इसलिए नहीं होती थी कि वे क्रिकेट प्रेमी हैं, बल्कि इसलिए क्योंकि उनकी डी कंपनी में चलता था सट्टेबाजी का खेल। यह खेल अभी खत्म नहीं हुआ है। आईपीएल मैचों पर हो रही सट्टेबाजी और फिक्सिंग के पीछे डी-कंपनी का हाथ होने की बात सामने आयी है।

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को गिरफ्तार किये गये बुकी योगेंद्र जालान उर्फ मलाड और देवेन कोठारी ने फिक्सिंग के बारे में काफी कुछ उगला है। बुकी के मुताबिक उसने हाल ही में आईपीएल मैच फिक्स करने के लिए एक श्रीलंकाई क्रिकेटर को 10 करोड़ रुपए दिये थे।
गिरफ्तारी के दौरान बरामद हुए मोबाइल फोन के रिकॉर्ड, लैपटॉप व दस्तावेजों से प्राप्त जानकारियों के मुताबिक आईपीएल में अब तक 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का सट्टा लग चुका है। सिर्फ एक मैच में 20 से 25 करोड़ का सट्टा आम बात है।
सूत्रों के मुताबिक सट्टेबाज का सीधा संपर्क छोटा शकील के साथ है। इनके तार पाकिस्तान और दुबई में बैठे अंडरवर्ल्ड के अन्य लोगों से भी जुड़े हैं। मलाड ने पूछताछ के दौरान सट्टेबाजीके पीछे दाऊद इब्राहिम का सपोर्ट होने की बात कही है।
कुल मिलाकर देखा जाये तो इंडियन प्रीमियर लीग पर अब संकट के काले बादल मंडराने लगे हैं। वहीं आम जनता में भी इस टूर्नामेंट के प्रति खासा रोष व्याप्त है। वनइंडिया ने जब फेसबुक पर जब फिक्सिंग का हवाला देते हुए लोगों से पूछा कि क्या आईपीएल को बंद कर देना चाहिये तो 100 प्रतिशत जवाब हां में थे।
-
Navjot Singh Sidhu की बेटी Rabiaa Sidhu कौन हैं? क्या करती हैं? पिता से कितनी ज्यादा अमीर हैं? -
'एक रात के लिए मेरा रेट तय किया', 24 साल की एक्ट्रेस का इंडस्ट्री ने किया बुरा हाल, अब काले सच से उठा पर्दा -
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
RR vs MI: बारिश के कारण राजस्थान-मुंबई मैच नहीं हुआ शुरू, कब होगा मुकाबले का टॉस -
Khan Sir के साथ वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का वीडियो वायरल, 50 लाख के ऑफर के बाद दोनों के बीच क्या हुई बात? -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
Assam Election 2026: कितनी सीट जीत रही BJP? CM के लिए पहली पसंद कौन? चुनाव से पहले आया बड़ा OPINION POLL -
Navjot Kaur Love Story : 'स्कूटर से घर तक नवजोत का पीछा करते थे Sidhu', मस्त है प्रेम कहानी -
US-Iran War: डेडलाइन से पहले दहला ईरान, अमेरिकी अटैक में खार्ग आइलैंड, रेलवे पुल सहित कई इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह -
Iran Vs America: जंग खत्म करने के लिए ईरान ने पेश किए 10 नई शर्तें, अगर नहीं बनी बात, मचेगी और तबाही?












Click it and Unblock the Notifications