एयरटेल ने किया अच्छा काम, कम किए थ्रीजी के दाम

अब ग्राहकों को ये सेवा पहले से कहीं सस्ती पड़ेगी इसके मद्देनजर एयरटेल ने अपनी थ्रीजी सेवा के रेट पूरी तरह बदल दिए हैं। एयरटेल के प्रीपेड ग्राहक अब सिर्फ 10 रुपए में 30 मिनट तक एयरटेल की थ्रीजी सेवा का मजा उठा सकेंगे इसकी वैधता एक दिन की होगी। आपको बता दें की एयरटेल की यह पेशकश अभी सिर्फ उन्हीं ग्राहकों के लिए है जिन्होंने किसी भी विशेष स्कीम के जरिए थ्रीजी सेवा नहीं ली है और अपनी जरूरत के मुताबिक तेज गति वाली इंटरनेट सेवा का उपयोग करना चाहते हैं।
कंपनी ने कहा है कि प्री-पेड ग्राहकों के लिए विशेष शुल्क 10 रुपये से शुरू होगी। इसके तहत उन्हें एक दिन के लिए थ्रीजी नेटवर्क पर 30 मिनट तक इंटरनेट इस्तेमाल की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा प्री-पेड ग्राहकों को 45 रुपये में 150 एमबी इंटरनेट सुविधा और सात दिन की वैधता मिलेगी। वहीं महीने भर की वैधता और 10 गीगाबाइट इंटरनेट सुविधा के लिए उपभोक्ताओं को 1,500 रुपये खर्च करने होंगे।
एयरटेल फिलहाल एक जीबी इंटरनेट सेवा 98 रुपये में उपलब्ध कराती है जो 30 दिन तक वैध होती है। वहीं पोस्टपेड की नई दर 100 रुपये से शुरू होंगी और इसमें 300 एमबी इंटरनेट इस्तेमाल की सुविधा मिलेगी। जबकि 1,500 रुपये में उपभोक्ता 10 जीबी तक इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे। इसके अलावा एयरटेल ने स्मार्टबाय एडीशनल डाटा पैक के रेट को भी घटा दिया है। एयरटेल ने अपने रेट्स में बदलवा प्री पेड और और पोस्ट पेड दोनो ग्राहको के लिए किए हैं। एयरटेल ने नयी दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी हैं। इस खबर से उन लोगों को जरूर राहत मिलेगी जो कम बजट ने बड़ियाँ स्पीड लेना चाहते थे।
गौरतलब है की जहाँ एयरटेल के इस फैसले का जनता ने स्वागत किया है वहीं अन्य मोबाइल कंपनियों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई देने लग गयी हैं। एक प्रतिष्ठित कम्पनी के सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया की एयरटेल के इस फैसले से थ्री जी सेवा दे रही उनकी कम्पनी को भारी नुक्सान का सामना करना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications