पाकिस्‍तानी वैज्ञानिक चिश्‍ती ने भारतीय जजों को कहा गंवार

khalil chishty
जयपुर। राजस्थान में हत्या के मामले में 20 साल तक जेल की सजा काट चुके पाकिस्तानी वैज्ञानिक खलील चिश्ती एक बार फिर विवादों में फंस गये है। पिछले गुरूवार को कोर्ट द्वारा उनकी रिहाई के चंद घंटे बाद ही उन्‍होंने एक विवादास्‍पद बयान दे डाला। एक हिंदी न्‍यूज चैनल ने उन्‍हें भारतीय न्‍यायपालिका का मजाक उड़ाते हुए दिखाया गया है।

टीवी पर प्रसारण के आधार पर अजमेर के अधिवक्ता देवेंद्र सिंह चौहान ने सोमवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट में एक याचिका दायर कर चिश्ती पर भारतीय न्यायव्यवस्था का मजाक बनाने के आरोप लगाए। कोर्ट 28 मई को फैसला करेंगी कि इसपर मामला चलाया जाएगा या नहीं। टीवी रिपोर्ट में दिखाया गया है क‍ि चिश्‍ती ने कहा कि भारतीय न्‍यायव्‍यवस्‍था में अनपढ़ और गवार लोगो बैठे हुए है, वे केस के निपटारे में काफी देर लगाते रहते है।

चिश्‍ती ने कोर्ट का मजाक उड़ाते हुए कहा है क‍ि भारतीय अदालत उनके केस का 20 साल में भी फैसला नहीं कर पाये। इसके साथ ही उन्‍होंने यह भी कहा कि मै भारतीय दंडव्‍यवस्‍था का सम्‍मान करता हूं, मेरा इरादा किसी को आहत पहुंचाने का नहीं है। उन्‍होंने कहा क‍ि मै कानून का पालन करने वाले नागरिक हूं, और न्‍यायव्‍यवस्‍था का बेहद सम्‍मान करता हूं।

भारत के उच्चतम न्यायालय ने 10 मई को चिश्ती को पाकिस्तान जाने की अनुमति दे दी थी। चिश्ती राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी द्वारा भेजे गए विशेष विमान के जरिए दिल्ली से इस्लामाबाद पहंचे। बेनजीर भुट्टो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गृह मंत्री रहमान मलिक ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर हवाई लोगों की भीड़ भी थी। वह व्हीलचेयर पर हवाई अड्डे से बाहर आए, और इसी के साथ नए नया विवाद खड़ा हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+