पीए संगमा भी मुगल गार्डन पहुंचने की दौड़ में हुए शामिल

वन इंडिया ने 1 मई को प्रकाशित अपनी खबर "संगमा को राष्ट्रपति बनाने के लिए अगामा मैदान में कूदीं " के माध्यम से पूर्व लोकसभा स्पीकर पीए संगमा की दावेदारी की खबर सबसे पहले दी थी। आज यह दावेदारी प्रबल होती नजर आ रही है, क्योंकि ओडीशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उन्हें अपना समर्थन दे दिया है।
इस बात का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा की उन्हें और उनकी पार्टी को संगमा के राष्ट्रपति बनने से कोई परेशानी नहीं है और वे इस पद की दावेदारी के लिए उनका खुला समर्थन करते हैं। वहीं एन सी पी से जुड़े संगमा ने कहा है की राष्ट्रपति जो भी बने वो अनुसूचित जनजाति का ही होना चाहिए जिससे वो इस जाती विशेष के लिए काम कर सके।अब राष्ट्रपति पद के लिए जिनके नाम राजनीतिक गलियारों में दौड़ रहे हैं उनमें एपीजे अब्दुल कलाम, प्रणब मुखर्जी, हामिद अंसारी और पीए संगमा शामिल हैं।
आपको बता दें की कांग्रेस की पेशबंदी के बीच भाजपा ने भी राष्ट्रपति चुनाव के लिए कमर कस ली है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी कांग्रेस की ओर से आया कोई ऐसा नाम स्वीकार करने को तैयार नहीं है। वह फिर से पूर्व राष्ट्रपति डॉ कलाम को उम्मीदवार बनाना चाहती है। लिहाजा उसे तीसरे मोर्चे के उम्मीदवार का इंतजार है।
पिछले दिनों सपा की ओर से इसकी कवायद शुरू हुई थी और कलाम के नाम पर सरकार की सहयोगी तृणमूल कांग्रेस भी उनके साथ खड़ी थी। आपको बता दें की अगले ही महीने राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाले हैं जिसमें सभी पार्टियां बस इसी जद्दोजहद में है की उनका प्रत्याक्षी इस महत्त्वपूर्ण पद की दावेदारी संभाले।












Click it and Unblock the Notifications