अस्‍पताल की फीस चुकाने के लिए बेचना पड़ा बच्‍चा

nrhm
सरकारी स्‍वसस्‍थ्‍य सेवाएं आज भी आम आदमी की पहुंच से कोसो दूर है। राष्‍ट्रीय ग्रामीण स्‍वस्‍थ्‍य मिशन (एनआरएचएम) के तहत करोड़ो रूपये खर्च करने के बाद भी आम आदमी की हालत में सुधार होने का नाम ही नहीं ले रहा। उसका ताजा उदाहरण असम राज्‍य के कोकराझाड़ जिले की एक रोंगटे खड़ी करने वाली घटना सामने आ रही है।

यहां पर सरकारी अस्‍पताल का खर्च अदा करने के लिए एक दम्‍पति को अपना नवजात शिशु का महज सात हजार रूपये में बेंचना पड़ा। केवल असम ही नहीं हर राज्‍य सरकारी प्रसूति और गर्भवती महिलाओ के लिए निशुल्‍क योजनाएं चलाने का दावा करती है।

शर्मिला बसुमतारी नामक महिला को कोकराझाड़ के रूपनाथ सिविल अस्‍पताल में शनिवार को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार को शर्मिला ने एक बच्‍चे को जन्‍म दिया। उस बच्‍चे को अस्‍पताल में ही एक दिन रखा गया। बच्‍चे के पिता सुनीराम का कहना है कि मेरी बच्‍ची की तबीयत ठीक नहीं है इसलिए हमने बच्‍चे को गोद दे दिया है।

जब गरीब के ऊपर कोई मुसिबत आती है तो भगवान के भरोसे छोड़ने के सिवाय उसके पास कोई दूसरा चारा नहीं होता। बच्‍चे के पिता ने कहा कि गोद लेने वाली महिला ने हमे सात हजार रूपये दिये जिससे हम अस्‍पताल का खर्च अदा कर रहे है। इस दंपत्ति के तीन बेटे और एक बेटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+