गुड़गांव और फरीदाबाद को मिलेगी 24 घंटे बिजली

इस योजना के तहत निगम क्षेत्र में 405 स्वतंत्र, औद्योगिक व शहरी कम घाटे वाले फीडरों को 24 घंटे व 37 ग्रामीण घरेलू फीडरों को चार घंटे अतिरिक्त बिजली आपूर्ति की जाएगी जबकि इन श्रेणियों का वर्तमान बिजली आपूर्ति शैड्यूल क्रमश: 19 घंटे उद्योगों को, 20 घंटे शहरों के व 12 घंटे ग्रामीण घरेलू उपभोक्ताओं का है। इन 442 फीडरों में 209 स्वतंत्र फीडर, 147 औद्योगिक फीडर, 49 शहरी व 37 ग्रामीण घरेलू फीडर शामिल हैं जिन्होंने निगम द्वारा हाल में शुरू कि गई कम घाटे वाले फीडरों पर ज्यादा बिजली देने की योजना के तहत शर्तो को पूरा किया हैं।
इन फीडरों पर बिजली की चोरी न होने, अनाधिकृत लोड न होने तथा उपभोक्ताओं द्वारा समय पर बिलों की अदायगी करने के कारण समग्र तकनीकी व व्यवसायिक घाटा योजना में तय दर से कम हैं। मानदण्डों को पूरा करने वाले कुल फीडरों में फरीदाबाद सर्कल के 174, गुडग़ांव के 152, हिसार के 40, नारनौल के 38, सिरसा के 35, रेवाड़ी के सात व ऑप्रेशन सर्कल भिवानी के छह फीडर शामिल हैं।
इस योजना के तहत निगम ने इन फीडरो से जुड़े ईमानदार उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए इन्हें कटौती रहित बिजली आपूर्ति करने का निर्णय लिया है। यदि प्रणाली में सम्भव हुआ तो इन फीडरों पर शैड्यूल कट और लोड कटौती लागू नहीं होगी। किन्तु जीरो लोड आधारित कट और पीक लोड कटौती इन फीडरों पर भी लागू होगी। यद्यपि ऐसे फीडर पीक लोड के दौरान निगम के नियमानुसार विशेष छूट ले सकते हैं। योजना के तहत ग्रामीण घरेलू उपभोंक्ताओं को 4 घंटे अतिरिक्त बिजली आपूर्ति की जाएगी ।












Click it and Unblock the Notifications