भाईयों को फंसाने के लिए बेटी को मार डाला

जाकिर ने तो शादी में शामिल होने से साफ मना कर दिया, लेकिन पुराने रिश्ते को देखते हुए जाकिर के भाई वजीर ने शादी में शामिल होने के लिए हां कर दी। इस बात पर जाकिर अपने भाई से नाराज हो गया और उसके साथ हाथापाई की। वजीर ने इस बारे में सहाबुद्दीन व उसके भाइयों को फोन कर बताया तो वह वापस जाकिर के घर पहुंच गया। वहां इनमें मामूली झगड़ा हुआ। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान जाकिर पुत्र बशीर ने अपनी पांच महीने की बेटी असीफा को दीवार पर पटककर मार डाला और हत्या का आरोप सहाबुद्दीन व उसके भाइयों पर लगा दिया।
पुलिस ने मामले की जांच की तो जाकिर व सहाबुद्दीन की बुआ जैतूनी ने पुलिस को सच बता दिया कि जाकिर ने ही अपनी बेटी की हत्या की है। पुलिस ने जैतूनी के बयान पर जाकिर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। रोजका मेव थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications