छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने मचाया आतंक, 6 जवान शहीद

राष्ट्रीय खनिज विकास निगम की निगरानी के लिए जवान बोलेरों से गस्ती पर थे, तभी रात 9:30 बजे के आसपास नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। छत्तीसगढ़ के एडीजीपी (नक्सल विरोधी अभियान) रामनिवास ने बताया कि घटनास्थल पर अतिरिक्त जवानों को पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ जवानों को घायल होने की भी सूचना है।
इस इलाके में नक्सलियों का वर्चस्व काफी समय से है, और हमेशा सुरक्षा बलों के जवानों से मुठभेड़ होती रहती है। रामविलास ने बताया कि सीआईएसएफ का एक दल किरंदुल थाने से लगभग 3 किलोमीटर दूर स्थित राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) के फिल्टर प्लांट के पास बोलेरो से गश्त कर रहा था। उसी दौरान अचानक माओवादियों ने गोलीवारी शुरू कर दी।
माओवादियों द्वारा गश्ती दल पर हमला करने के बाद वहां अन्य जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई शुरू की दी। घटना की जानकारी पास के किरंदुल थाने पर दी गयी। सूचना मिलते ही घटना स्थल के लिए पुलिस दल को रवाना कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications