लव, सेक्स, धोखा फिर गर्लफ्रेंड ने बीच सड़क पर पीटा

प्रेमिका ने जब प्रेमी को पीटना शुरू किया तो लोगों की भीड़ लग गयी लेकिन किसी ने प्रेमी को बचाने का प्रयास नहीं किया। घटना बुलंदशहर की है। पीड़ित लड़की कहना है कि शादी का झांसा देकर युवक पांच माह तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
युवती का कहना है कि उसने कई बार युवक से विवाद की बात कही लेकिन युवक हर बार कोई कोई बहाना बना देता था। युवक के बार-बार शादी के लिए टालमटोल करने से आजिज आ चुकी युवती के सब्र का बांध टूट गया। वह प्रेमी की दुकान पर पहुंची और अन्तिम बार पूछा कि वह विवाह करना चाहता है या नहीं।
इस बार भी युवक ने आनाकानी कर दी जिससे आक्रोषित युवती ने युवक को चप्पलों से उसकी पिटाई कर डाली। इस दौरान युवक ने भी युवती से मारपीट की। मौके पर जुटी भीड़ ने बीच-बचाव किया। इस बीच मौका पाकर युवक फरार हो गया। पीड़ित युवती ने पुलिस में युवक के खिलाफ शिकायत की है।
युवती ने पुलिस को बताया कि सिटी प्लाजा स्थित एक दुकान के मालिक से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक शादी का झांसा देकर रेलवे रोड स्थित एक पॉश कॉलोनी में किराए के मकान में युवती के साथ रहने लगा। युवती का आरोप है कि वह पांच माह से शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था।
युवती जब भी शादी की बात करती वह टाल देता। बार-बार युवक के झूठे आश्वासन से क्षुब्ध होकर युवती मंगलवार को सिटी प्लाजा स्थित युवक की दुकान पर पहुंची और उसकी चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी। पुलिस के पहुंचने से पूर्व प्रेमी वहां से फरार हो गया।












Click it and Unblock the Notifications