हरियाणा में पति ने किया पत्नी का अपहरण

यहां आने के बाद विकास और उनके परिवार वाले उसे दुखी रखने लगे। इस कारण पूजा वापस मेरे पास आ गई। यह देख विकास ने मेरी बेटी से तलाक लेने के लिए अदालत में याचिका दायर कर दी। इस मामले की सुनवाई आठ मई को थी। एक महीने पहले विकास ने एसडीएम को शिकायत देते हुए मुझ पर आरोप लगाया कि मैंने पूजा को बंधक बनाया हुआ है।
उनकी शिकायत पर पुलिस ने मेरी बेटी एसडीएम के सामने पेश किया। वहां पूजा ने बता दिया कि ससुराल वाले मुझे परेशान करते थे, इसलिए मैं अपने मायके में रहती हूं। अशोक ने बताया कि पिछले कई दिनों से विकास हमें फोन पर धमकी देते हुए कह रहा था कि मैं पूजा को उठा ले जाऊंगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को पूजा और मेरी छोटी बेटी बाजार से सामान खरीदने गई थी।
वापस आते समय छोटी बेटी एक दुकान पर सामान खरीदने लगी तो पूजा आगे निकल आई। इसी दौरान विकास ने मेरी बेटी का अपहरण कर लिया। यह बात मेरी दूसरी बेटी ने घर आकर हमें बताई। इसके बाद हमने विकास और पूजा के मोबाइल नंबरों पर संपर्क करना चाहा, लेकिन वे बंद आ रहे हैं। यह देख मैंने इसकी शिकायत थाने में कर दी। पुलिस ने उनकी शिकायत पर आरोपी विकास के खिलाफ पूजा के अपहरण का केस दर्ज कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications