गर्मी से तप रही है दिल्ली

दिल्ली में गुरुवार का दिन इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। बढ़ते तापमान से परेशान दिल्ली वालों को इस गर्मी के अभी तक के सबसे गर्म दिन का सामना करना पड़ा। उधर, मौसम विभाग का कहना है कि आज लोगों को कुछ राहत मिल सकती है क्योंकि दिल्ली में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस था। पिछले एक-दो दिनों से गर्मी बढत की ओर है। हालांकि, न्यूनतम तापमान में कमी देखी गई और यह 28.4 डिग्री के मुकाबले सामान्य से दो डिग्री ऊपर 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर गर्म हवाएं चल रही हैं। सड़कों पर आवाजाही कम हैं। पेय पदार्थों से लोग अपने को तर कर रहे हैं। मौसम से दिल्ली ही नहीं बल्कि एनसीआर के लोग भी परेशान है।












Click it and Unblock the Notifications