अब सरकार कारायेगी कुत्तों की नसबंदी

जिला उपायुक्त डा. जे. गणेसन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार कुत्तों को पकडऩे का कार्य ग्रामीण स्तर पर पंचायतों द्वारा करवाया जाएगा। इसके बाद कुत्तों को पशु पालन विभाग को सौंपा जाएगा जहां विभागीय डॉक्टरों द्वारा नजदीकी पशु अस्पतालों में कुत्तों की नसबंदी की जाएगी जिन गांवों में कुत्तों की संख्या ज्यादा होने की समस्या बनी हुई है उन गांवों के कुत्तों को दूसरे इलाकों में भी छोड़ा जा सकता है।
जिला उपायुक्त ने सभी ग्राम पंचायतों से अपील की है कि वे आवारा कुत्तों को पकडऩे में विभागीय अधिकारियों का सहयोग करें जिससे आवारा कुत्तों से निजात पाई जा सकती है। इसके साथ-साथ कुत्तों से बचाव के तरीके भी पशु पालन एवं वन्य प्राणी विभाग के कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को बताए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पशु पालन एवं वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों की टीम बनाई गई है जो संयुक्त रूप से ज्यादा समस्या वाले गांवों में पहुंचेंगे, सबसे पहले जंडवाला बिश्रोईयां गांव में ग्रामीण लोगों को जागरूक भी किया जाएगा और कुत्तों को पकडऩे की तरकीब बताई जाएगी।
इसी प्रकार से बाहिया गांव में भी दोनों विभागों की टीम जाएगी। उन्होंने आमजन से भी कहा है कि वे जहां बड़े झुंड में ज्यादा कुत्ते दिखाई दें, वहां से स्वयं भी दूर रहे और बच्चों को भी दूर रखें। उन्होंने कहा कि आमजन को सबसे पहले कुत्तों से अपना बचाव करना है। इसके साथ-साथ यह भी कहा है कि जिन गांवों में आवारा कुत्तें ज्यादा संख्या में दिखाई दें वे पशु पालन विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications