दिवालिया होने की कगार पर एयर इंडिया

हड़ताल कर रहे पायलटों पर वार करते हुए सिंह ने कहा कि आंदोलन पर जाने से पहले पायलटों को नोटिस देना चाहिए था। पायलटों की हड़ताल के खिलाफ एयर इंडिया ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। दिल्ली हाईकोर्ट ने पायलटों की हड़ताल पर रोक लगा दी है। एयर पोर्ट से 200 मीटर की दूरी तक किसी भी तरह के धरना-प्रदर्शन पर रोक लगा दी गयी है।
पायलटों की हड़ताल के कारण कई उड़ाने रद्द हो चुकी है और लगातार हो रही है जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रीय मंत्री अजीत सिंह ने यहां तक कह दिया है कि एयर इंडिया दिवालिया घोषित हो चुकी है।
चिकित्सा अवकाश के बहाने हड़ताल पर गये गए पायलट अन्य मुद्दों के अलावा बोइंग-787 ड्रीमलाइनर विमान को उड़ाने का प्रशिक्षण इंडियन एयरलाइंस के पूर्व पायलटों को देने का विरोध कर रहे हैं। सिंह ने कहा कि पायलटों का यह निर्णय उचित नहीं है। सर्वोच्च न्यायालय ने इंडियन एयरलाइंस के पायलटों को ड्रीमलाइनर पर प्रशिक्षण देने के पक्ष में फैसला सुनाया है।












Click it and Unblock the Notifications