बेटा नहीं होने पर बहू को करंट लगाकर मार डाला

समाज को आईना दिखाने वाले इस कार्यक्रम का असर समाज पर होगा या नहीं यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन हिसार के अग्रोहा में एक ऐसा मामला आया है जिसमें बदलाव की तस्वीर अभी दूर ही दिखती है। यहां एक विवाहिता को लड़का न होने के कारण पति और सास ने करंट लगाकर मार डाला।
पुलिस ने महिला के भाई के बयान पर आरोपी सास और पति पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। घटना रविवार देर रात की है। उधर, आरोपी सास का कहना है कि चक्की पर आटा पीसते हुए बहू को करंट लग गया। नंगथला निवासी निर्मल सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी बहन गिरदावरी की शादी 14 वर्ष पहले अग्रोहा के रामफल से हुई थी।
लड़का न होने पर उसे हमेशा तंग किया जाता था। बताया जा रहा है कि रामफल और गिरदावरी गांव से दूर खेत में मकान बनाकर रहते थे। गिरदावरी की शादी के बाद तीन बेटियां हुईं, जिस कारण परिवार नाराज था। महिला से पति रामफल और सास शांति देवी बहू से नफरत करते थे। अक्सर मारपीट की जाती थी और घर से निकालने की धमकी देते थे।












Click it and Unblock the Notifications