ममता और हिलेरी की मुलाकात, होगी एफडीआई पर चर्चा

इस मौके पर ममता अमेरिका की विदेश मंत्री के लिए कुछ तोहफे भी लेकर जा रही हैं। इनमें रबींद्रनाथ टेगौर की गीतांजली के अलावा स्वामी विवेकानंद की कुछ कृतियां भी शामिल हैं। हिलेरी की अगवानी आज भारत में अमेरिकी राजदूत नैन्सी पॉवेल तथा प्रदेश के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने की।
वह बांग्लादेश की राजधानी ढाका से यहां पहुंची और संभवत: भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के महिलाओं पर आधारित एक कार्यक्रम में शामिल हो सकती हैं। बाद में वह विक्टोरिया मेमोरियल जाएंगी। अमेरिकी केंद्र के सूत्रों के अनुसार हिलेरी सोमवार की सुबह समाज के अनेक वर्गों के लोगों के साथ एक कार्यक्रम में शिरकत कर सकती हैं।
राज्य सचिवालय राइटर्स बिल्डिंग में मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद वह दिल्ली के लिए रवाना होंगी। हिलेरी जिन मार्ग से जाएंगी और जिन जगहों का दौरा करेंगी वहां अभूतपूर्व सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से लेकर हिलेरी के होटल तक के मार्ग में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications