अब पर्यटक ताज के चारों ओर चला सकेंगे साइकिल

Tourists
लखनऊ। हमेशा से ही पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र रहा ताज अब और भी लुभायेगा। सैलानियों की बढ़ती दिलचस्पी को देखते इसकी सुन्दतरता को और निखारा जायेगा। नेचर वॉक के तहत इसके आस-पास के क्षेत्रों को मनमोहक बनाने की योजना बनायी जा रही है।

योजना के तहत आगरा में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने तथा पर्यटकों को आकर्षित करने के लिये ताज नेचर वॉक में ताजमहल का रात्रि दर्शन तथा पर्यटकों के लिये आठ किलो मीटर लंबा साइक्लिंग ट्रैक का भी निर्माण कराया जायेगा। प्रदेश के मुख्‍य सचिव जावेद उस्मानी ने बताया कि ताजनेचर वॉक के मूल क्षेत्र एवं आस-पास क्षेत्र का विकास करते हुये वनएवं वन्यजीव क्षेत्रों को संरक्षित किया जाएगा।

ताज सफारी का विकास, मुमताज इको-पार्क का विकास, केमिल सफारी, वर्षाकाल के उपरान्त यमुना में नौकायन की व्यवस्था आदि भी कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिये अधिकारियों को पर्यटन विकास कोनई दिशा देने के लिये नये कायोंट्व को समावेशित करते हुये परियोजना की ड्राट प्रोजेक्ट रिपोर्ट एक माह के अंदर प्रस्तुत किये जाने के आदेश दिये गये हैं।

उस्मानी ने कहा कि ताज नेचर वॉक क्षेत्र में हरित टर्नल का विकास,बीहड़ क्षेत्रों में जल संचयन, नये नेचर ट्रेल का निर्माण, पक्षियों के लिये प्राकृतिक वास का विकास व ताज नेचर वॉक क्षेत्र के बाहर खुले वन को घने वनों में विकसित कराया जायेगा। उन्होंने बताया कि परियोजना के लिये लागत धनराशि कावित्तीय अधिभार आगरा विकास प्राधिकरण, उ.प्र. वन निगम, केन्द्रीय पर्यटन विभाग, संस्कृति व वन एवं पर्यावरण मंत्रालय सहित स बन्धित विभाग द्वारा वहन करेंगे। इस योजना में फिलहाल कितना खर्चा आयेगा अभी इस बारे में स बन्धित अधिकारी कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। बहरहाल ताज का सौन्दर्य निखरने से पर्यटकों को सं या में इजाफा जरूर होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+