घर और सोना खरीदना हुआ सस्ता, घटी एक्साइज ड्यूटी

केंद्रीय वित्तमंत्री प्रणब मुखर्जी ने सोमवार को संसद सत्र के दौरान ये घोषणाएं की। ब्रांडेड और सामान्य पर बढ़ी एक्साइज ड्यूटी को 1 प्रतिशत कम कर दिया गया है। इसके साथ ही प्रॉपर्टी की खरीद और ब्रिकी पर 1 प्रतिशत टीडीएस कम कर दिया गया है। इससे पहले गैर ब्रैंडेड ज्वैलरी पर एक्साइज ड्यूटी के प्रस्ताव के विरोध में ज्वैलरों ने 21 दिनों तक हड़ताल की थी।
प्रणव मुखर्जी द्वारा पेश किये गये इस प्रस्ताव का 10 से ज्यादा मुख्यमंत्रियों ने विरोध किया था। उस दौरान हड़ताल से व्यापारियों को करोड़ो रूपये का नुकसान भी उठाना पड़ा था। इसके साथ ही प्रणव मुखर्जी ने कहा है कि टैक्स चोरी और काले धन को रोकने के लिए बनाए गए 'गार' यानी जनरल एंटी एवॉयडेंस रूल्स को भी फिलहाल अगले साल तक लागू न करने का ऐलान किया है।












Click it and Unblock the Notifications