लेनदेन में युवक की गोली मार कर हत्या

Murder
लखनऊ। मुजफ्फनगर में बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर चौकीदार आसाराम को पीट-पीट कर मार डाला। अन्य घटना में लेनदेन के विवाद के चलते मो. यामीन की गोली मार कर हत्या कर दी गयी। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है।

चौकीदार की हत्या मुजफ्फ रनगर के कोतवाली क्षेत्र में हुई। आज तड़के चार बदमाश भोपा रोड पर स्थित एक फैक्ट्री में दीवार फांद कर घुस गए। लूटपाट करने के इरादे से घुसे बदमाशों के आने की आहट पाकर फैक्ट्री का चौकीदार आसाराम जग गया। चौकीदार ने बदमाशों का विरोध किया लेकिन बदमाशों की संख्या अधिक होने के कारण वह उनका सामना नहीं कर सका। आसाराम ने एक बदमाश को पकड़ लिया।

पकड़े जाने पर बदमाशों ने पहले पहल तो अपने साथी को छुड़ाने का प्रयास लेकिन जब बात नहीं बनी तो उन्होंने चौकीदार आसाराम को लाठी-डन्डें से जमकर पिटाई कर दी। बदमाश चौकीदार को मरणासन्न छोड़ कर फरार हो गये। सुबह फैक्ट्री पहुंचे कर्मचारी ने चौकीदार को मरणासन्न देखकर मालिक को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे मालिक ने पुलिस को सूचना दी और चौकीदार आसाराम को अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज का बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक पचैंडा कलां निवासी आसाराम भोपा रोड पर स्थित एक फैक्ट्री में चौकीदार का काम करता था। अन्य घटना मुजफ्फरनगर जिले की कोतवाली क्षेत्र में हुई।

कुरैशखालापार मोहल्ला निवासी यामीन का मोहल्ले में रहने वाले वसीम के बीच लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। दोनों के बीच इतना विवाद बढ गया कि वसीम ने यामीन को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। आस पास के लोगों ने घायल यामीन को असपताल पहुंचाया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+