राजस्थान भाजपा संकट में, वसुंधरा ने दी पार्टी छोड़ने की धमकी

वसुंधरा व उनके साथी पार्टी में रहेंगे या नहीं इस पर चर्चा जारी है। खबर है कि वो अपने साथी विधायकों के साथ रविवार देर शाम एक बैठक करेंगी। सबसे बड़ी बात यह है कि भाजपा के 78 में से करीब 48 विधायक वसुंधरा राजे के समर्थन में आ गये हैं, जिसकी वजह से पार्टी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
पार्टी के एक नेता के मुताबिक पार्टी के राज्य प्रभारी कप्तान सिंह सोलंकी इस बाबात पार्टी के आलाकमान यानी नितिन गडकरी से मिलने के लिए दिल्ली पहुंच गये हैं। उम्मीद है कि गडकरी भी जल्द जयपुर के लिए रवाना हो सकते हैं। वसुंधरा मुख्य रूप से कटारिया की लोक जनजागरण यात्रा का विरोध कर रही हैं।
वसुंधरा इसका विरोध क्यों कर रही हैं, यह तो उन्होंने खुलकर नहीं बताया, लेकिन पार्टी सूत्रों के मुताबिक अगर कटारिया की यात्रा सफल हुई तो वसुंधरा का वर्चस्व कम हो सकता है और जनता के बीच कटारिया का मान बढ़ सकता है। ऐसे में वसुंधरा के राजनीतिक भविष्य को खतरा पैदा हो सकता है। हालांकि कटारिया ने वसुंधरा के इस्तीफे के तुरंत बाद अपनी यात्रा को निरस्त करने का फैसला सुना दिया।












Click it and Unblock the Notifications