फेसबुक पर प्यार फिर शादी और अब जिंदगी तबाह

दोनों ने मुरादाबाद में कोर्ट मैरिज किया और मधुबनी में अपने प्यार का आशियाना बनाया। फेसबुक पर प्यार में बुक हुई इस लवस्टोरी में दो महीने पहले एक ट्विस्ट आया। लड़की को पता चला कि वह जिसे अपना जीवनसाथी चुना है वह पहले से शादीशुदा है। तभी से रिश्तों में खटास आई और मामला पुलिस के पास पहुंच गया।
चलिये अब पूरे मामले से आपको अवगत कराते हैं। गाजियाबाद निवासी इस युवती की दोस्ती फेसबुक पर मुरादाबाद के युवक से हुई। बात पीछले साल जून की है। युवती एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। दोनों एक दूसरे के प्रोफाइल से इस कदर प्रभावित हुए कि मिलने का फैसला किया। गाजियाबाद के एक रेस्टोरेंट में दोनों मिले और वहीं शादी का फैसला भी कर लिया। जून में दोस्ती और प्यार फिर 4 जुलाई 2011 को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर लिया।
शुरू में तो युवक ने परिजनों को समझाने की बात कहकर युवती से शादी की बात सार्वजनिक न करने की बात कही। युवती भी इस पर राजी हो गई और गाजियाबाद में ही रहने लगी। शादीशुदा जिंदगी आगे बढ़ी तो युवती के घरवालों को पता लग गया। घरवालों ने युवक को बुलवाया और युवती को अपने साथ ले जाने को कहा।
युवक उसे लेकर मुरादाबाद आ गया और दोनों मधुबनी कालोनी में किराए के मकान में रहने लगे। इसी बीच युवक के घरवालों का भी आना जाना हो गया। दो महीने पहले युवती को पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है और चार बच्चों का पिता है। इतना ही नहीं उसका बड़ा बेटा सत्रह साल का है। ये सबकुछ पता चलने पर उसके होश फाख्ता हो गए। फिलहाल इस मामले में महिला थाने में तहरीर दे दी गई है।
इस पूरे प्रकरण में आपकी क्या राय है? क्या फेसबुक पर बने रिश्ते आगे जानी चाहिए? और अगर चली भी गई तो उसके सफल होने की कितनी गारंटी है? इस पर अपनी प्रतिक्रिया देने के लिये नीचे दिये गये कमेंट बाक्स में लिखें।












Click it and Unblock the Notifications