आईएएस परीक्षा में डाक्टरों इंजीनियरों का कब्जा

shena agarwal
दिल्ली (ब्यूरो)। आईएएस परीक्षा, 2011 का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को आ गया। इस परीक्षा में एक बार फिर डाक्टरों और इंजीनियरों ने परचम लहराया है। इस गौरवशाली परीक्षा में हालांकि दिल्ली ने ही बाजी मारी है पर टाप टेन में जो मेधावी इस परीक्षा को पास किए हैं उसमें एम्स की शीना अग्रवाल पहले तो सेकेंड रुकमणी और तृतीय पोजिशन पर प्रिंस धवन जो दिल्ली आईआईटी के छात्र हैं ने कब्जा जमाया है।

आईएएस परीक्षा, 2011 में 910 उम्मीदवारों में सफलता हासिल की है। इसमें 715 पुरुष और 195 महिला हैं। टाप 25 में जो उम्मीदवार इस बार चयनित हुए हैं उसमें 13 दिल्ली से, तीन जयपुर से, दो मुंबई से, दो चंडीगढ़ से और एक एक हैदराबाद, चेन्नई, दिसपुर, पटना औऱ जम्मू से हैं।

यह परीक्षा 12 जून को प्री परीक्षा के साथ प्रारंभ हुई थी। इस परीक्षा में 4,72,290 लोगों ने अप्लाई किया था पर 2,43,003 ही परीक्षा दे पाए थे। प्री परीक्षा के बाद 11984 उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा पास की। इनमें से 910 लोग अंततः इस परीक्षा को पास करने में सफल रहे।

पीएससी द्वारा घोषित नतीजों में एम्स से एमबीबीएस शीना अग्रवाल ने आईएएस परीक्षा टॉप की है। यह उनका तीसरा प्रयास था। वह हरियाणा की यमुनानगर की रहने वाली हैं। वर्ष 2009 में शीना यूपीएससी की परीक्षा में शामिल हुई थी। उसका आईआरएस के लिए चयन हुआ था

वहीं मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज से सामाजिक उद्यम में स्नातकोत्तर रुक्मिणी रियाड़ ने पहले ही प्रयास में दूसरी रैंक हासिल की।

आईआइटी दिल्ली से एमटेक प्रिंस धवन तीसरे स्थान पर रहे। वह भी पहली कोशिश में कामयाब रहे। टॉप 25 में ज्यादातर उम्मीदवार एम्स, आईआइएम और आईआईटी के पूर्व छात्र हैं।

इस परीक्षा की सबसे अहम बात यह है कि इस परीक्षा में आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तराखंड के स्थायी निवासी उम्मीदवारों ने ही टॉप 25 में जगह बनाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+