मौत से पहले युवक ने बता दी सच्चाई

death
दिल्ली (ब्यूरो)। ढाई साल से एक युवक गायब था। अचानक कल महिला उसका शव को लेकर उसके पैत़क घर पहुंची। खुद को उसकी पत्नी बतानेवाली महिला ने बताया कि उसके पति ने मौत से पहले कहा था कि उसका अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव में कराया जाए।

इस घटना से लोग हैरत में पड़ गए है। सुबह जब एक महिला एक युवक का शव लेकर गांव पहुंची तो भीड़ उमड़ पड़ी। जब लोगों ने देखा कि शव तो उसी गांव के युवक का है जो ढाई साल पहले लापता हो गया था तो उनकी आंखे खुली-खुली रह गईं। एंबुलेंस से मृतक को लेकर एक अनजान महिला घर पहुंची।

और वे मृतक की पत्नी होने का दावा रो-रोकर करने लगी। महिला का कहना है कि उसकी मौत कारण अचानक तबियत खराब होने से हुई है। बहरहाल सूचना पर पहुंची पुलिस युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर महिला से पूछताछ कर रही है। राधा नगर निवासी विनोद ने 11 दिसंबर 2009 को थाने में अपने भाई सोमवीर (26) की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

सोमवीर 25 अक्टूबर को सुबह नगर पालिका कार्यालय जाने की बात कहकर घर से निकाला और फिर लौट कर वापस नहीं आया। करीब ढाई साल बाद दोपहर करीब दो बजे एंबुलेस में एक महिला सोमवीर का शव लेकर विनोद के घर राधानगर पहुंची। विनोद ने शव देखकर भाई सोमवीर की पहचान की। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को बताया कि वह सोमवीर से दो साल पूर्व दिल्ली में मिली थी। हम दोनों ने कोर्ट मैरिज कर मंगोलपुरी में रहने लगे। एक मई की शाम अचानक सोमवीर की तबियत खराब हो गई। अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। मौत से ठीक पहले युवक ने अपनी सच्चाई बता दी ।

उसने बता दिया कि वह बुलंदशहर के राधानगर का रहने वाला है। उसने कहा कि उसका अंतिम संस्कार उसके गांव में कराया जाए। उसकी अंतिम इच्छा को ध्यान में रख कर महिला उसे गांव ले आई। सोमवीर के घर वाले अभी असमंजस में हैं कि उसकी कथित पत्नी को वे अपनाए या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+