एनसीआर में चलेगी अल्ट्रा लाइट व्हीकल

Ultra Light Vehicle
दिल्ली (ब्यूरो)। पश्चिमी देशों की तरह एनसीआर में अल्ट्रा लाइट व्हीकल चलाई जाएगी। सरकार को भरोसा है कि प्रदूषण रोकने के लिहाज से यह अच्छा रहेगा। इसकी शुरुआत वैशाली में की जा रही है। बाद में एनसीआर के सभी इलाकों में इस तरह की बसें चलाईं जाएंगी। इसकी शुरुआत सितंबर में होने जा रही है। कोशिश यही है कि यह बस 24 घंटे चलें।

एनसीआर में जाम की समस्या से निदान के लिहाज से भी यह महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अमूमन 12 और 16 सीटर अल्ट्रा लाइट व्हीकल का इस्तेमाल विकसित देशों के शहरों में आतंरिक सेवा के लिए किया जाता है। खासकर पेरिस इसके लिए ज्यादा मशहूर है। वैशाली में 12 सीटर अल्ट्रा लाइट व्हीकल से यहां की दो लाख आबादी को जाम और खराब ट्रांसपोर्टेशन से राहत मिलेगी । इसकी यात्रा भी सस्ती होगी। फिलहाल योजना के तहत सितंबर से वैशाली की सड़कों पर पहले चरण में चार बसें उतारी जाएंगी। कम्युनिटी व्हीकल और साइकिल क्लब की भी शुरुआत होगी। हालांकि यह पायलट प्रोजेक्ट है। अगर सफल तो पूरे शहर को इससे जोड़ा जाएगा। बाद में एनसीआर के दूसरे इलाकों में भी आंतरिक सेवा के लिए इसे उतारा जाएगा।

12 सीटर अल्ट्रा लाइट व्हीकल सोलर एनर्जी से चार्जे होगा। इसकी गति करीब 30 किलोमीटर होगी। इसे ऊंचाई में ले जाने में दिक्कत आती है। इसलिए सड़के सीधी हो तो यह ज्यादा कारगर साबित होगी। समन्वयक चंद्र विकास ने बताया कि महिंद्रा रेवा कंपनी से इस बारे में फाइनल बात हो चुकी है। सितंबर में यह बस सेवा शुरू की जाएगी। संस्था ‘मेट्रो लाइट ट्रैवेल स्मार्ट कार्ड’ पोस्ट और प्री-पेड सुविधाएं देगी।, समुचित विकास एवं संतुलित विकास की ओर से वैशाली में कॉल सेंटर बनाया जाएगा। जहां 12 कर्मचरियों की नियुक्ति होगी। यहां चौबीस घंटे लोगों को सुविधा दी जाएगी। अगर यह प्रयोग कामयाब रहा तो दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में कार इस्तेमाल करनेवालों की संख्या घटेगी। जिससे कम-से कम प्रदूषण कम तो होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+