पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में ही सिपाही की हत्या

डीसीपी दक्षिण जिला, छाया शर्मा ने बताया कि सिपाही का नाम मुनीश हुड्डा (27) था। वह हरियाणा के रोहतक जिले के मुंगान गांव का रहने वाला था। वह 2010 में दिल्ली पुलिस में बतौर सिपाही भर्ती हुआ। उसकी तैनाती सातवीं बटालियन में थी। वह दिल्ली पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में स्थित बैरक में रह रहा था। इसके पिता कृष्ण कुमार दिल्ली पुलिस में हवलदार हैं। इसके चाचा भी दिल्ली पुलिस में हवलदार हैं। मृतक के परिवार में पांच सदस्य दिल्ली पुलिस में हैं।
छाया शर्मा ने बताया कि तबियत खराब होने के कारण मंगलवार को वह छुट्टी लेकर घर चला गया था। बुधवार की दोपहर वह घर से लौटा था। गुरुवार की सुबह साढ़े नौ बजे बैरक के एक हवलदार ने थाना पुलिस को मुनीश का शव टंकी के अंदर होने की सूचना दी। मुनीश के मोबाइल से नंबर ढूंढकर पुलिस ने सुबह करीब 11 बजे आइटीबीपी में तैनात उसके भतीजे हरीश (सिपाही) को वारदात की जानकारी दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुनीश 6 फुट लंबा और हट्ठा कट्ठा था उसके गले पर तार आदि से गला घोंटने के लाल निशान मिले हैं किंतु मौके पर कहीं भी तार नहीं मिला। पुलिस मोबाइल जब्त कर कॉल डिटेल के आधार पर जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications