ओबामा के दौरे के तुरंत बाद धमाका, अमेरिकी दूतावास में हाई अलर्ट

काबुल के पुलिस प्रमुख मोहम्मद अयूब सलांगी ने बताया कि जलालाबाद सड़क इलाके में एक आत्मघाती कार बम विस्फोट हुआ जहां पर कई विदेशी सैन्य ठिकाने हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल वहां से हताहतों के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। काबुल स्थित अमेरिकी दूतावास ने बताया कि दूतावास बंद कर दिया गया और कर्मचारियों को सतर्क रहने को कहा गया है।
इससे पहले, ओबामा गोपनीय तरीके और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रात में वहां पंहुचे और राष्ट्रपति हामिद करजई के साथ एक समझौता किया। समझौते में नाटो सैनिकों के 2014 में वहां से हटने के बाद 10 साल के लिये अमेरिकी मदद की प्रतिबद्धता जतायी गयी है। धमाके की वजह ओबामा की अफगान यात्रा को बताया जा रहा है।
इनमें से एक घटना में जलालाबाद रोड पर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा दिया। इन धमाकों में कम से कम छह लोग मारे गए हैं। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में भी कई धमाके हुए हैं। अमेरिका की कोशीश है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान से आतंकवाद का सफाया कर दिया जाए, और यह भी सच है कि आज पाकिस्तान और अफगानिस्तान में आतंकियों और चरमपंथियों को बोल बाला है।
ऐसा इन देशों में इसलिए होता है क्योंकि वहां की जनता और सरकार को इनका समर्थन भी प्राप्त है। ऐसे ही देशों में दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकवादी लादेन के लिए लोग हमदर्दी रखते है। लादेन के मारे जाने के एक साल बाद भी लोगो के दिलों से गुस्सा फुटता नजर आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications