राजस्थान की सड़कों पर निकले मंत्री भूले बाकी राज्य

गौरतलब है कि सीपी जोशी ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री के रूप में अपनी पारी पिछले साल ही शुरू की यानी 2011 में। उन्होंने कमलनाथ से यह पद दिया। एक साल के भीतर कुल मिलाकर 1545 किलोमीटर स्टेट हाईवे व अन्य सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में तब्दील किया। इनमें से कुल 788 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग केवल राजस्थान में घोषित किया गया।
यानी केवल और केवल राजस्थान को फायदा पहुंचाया गया। जबकि उसी से सटा और भाजपा की नरेंद्र मोदी सरकार को भी केवल चूरन चटनी दिया गया। वहां केवल 36 किलोमीटर सड़क को ही राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में विकसित करने का आदेश हुआ। डा. सीपी जोशी ने यूपी की मायावती सरकार को भी राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में केवल झुनझुना पकड़ा औऱ यहां केवल 14 किमी सड़क को ही राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में विकसित करने का आदेश दिया।
वैसे राज्य केंद्र के पास अपने अधीन सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में स्थापित करने के लिए आवेदन करते रहते हैं। क्योंकि उन सड़कों को बनाने और रखरखाव की जिम्मेदारी केंद्र की होती है। इस दौरान राज्यों ने 60000 हजार किलोमीटर सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में स्थापित करने के लिए प्रस्ताव किया था।
आपको बता दें कि राजस्थान में कांग्रेसी सरकार है और उससे सटे गुजरात में भाजपा की सरकार। यूपी में मायावती सरकार थी। इसलिए कुछ मिलाकर केंद्र के मंत्रियों ने भी कांग्रेस सरकारों को ही लाभान्वित करने की ठान ली है। इसी का परिणति है कि सीपी जोशी ने सड़क का जाल केवल राजस्थान में बिछाया न कि यूपी या अन्य राज्यों में। सियासी हलकों में चर्चा है कि इसे लेकर जल्द ही लोकसभा में चर्चा हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications