यूपी में शिकस्‍त के बाद राहुल का शुरू हुआ अमेठी दौरा

rahul gandhi
अमेठी। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद राहुल गांधी का आज (सोमवार) से तीन दिवसीय अमेठी का दौरे शुरू हो गया है। राहुल अमेठी पहुंचकर अपने दौरे पर निकल चुके है। यूपी कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्य अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि राहुल हमेशा देश भर का दौरा करते हैं और इसी कड़ी में उनका यह अमेठी का दौरा है। विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार राहुल गांधी अमेठी का दौरा कर रहे है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता द्विजेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि श्री राहुल गांधी जी अपने दौरे में अमेठी की पांचों विधानसभाओं में संगठन के कार्यकर्ताओं व वरिष्‍ठ कांग्रेसजनों के साथ बैठक के लिए निकल चुके है। राहुल गांधी आज (सोमवार) को रामजानकी वाजपेई बालिका विद्यालय, सेमरौता में आयोजित तिलोई विधानसभा की बैठक में भाग रे रहे है।

उसके बाद दोपहर 1.30 बजे निमिषा कान्वेंट स्कूल मटका, सलोन में सलोन विधानसभा की बैठक में भाग लेंगे। श्री गांधी अपने दौरे के दूसरे दिनांक 01 मई को प्रातः 9.30 बजे मुंशीगंज गेस्ट हाउस में अमेठी विधानसभा क्षेत्र की बैठक में भाग लेंगे। तदुपरान्त श्री गांधी अपरान्ह 1.30 बजे राजीव गांधी साइंस कालेज, गौरीगंज में गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र की बैठक में भाग लेंगे।

श्री गांधी अपने दौरे के तीसरे और अंतिम दिन दिनांक 02 मई को प्रातः 9.30 बजे अपेक्स कम्पनी इण्डस्ट्रियल एरिया जगदीशपुर में जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र की बैठक में भाग लेंगे। इसके पश्चात श्री गांधी अपरान्ह नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

गौरतलब है क‍ि विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी, सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली और कांग्रेस के प्रभाव वाले सुल्‍तानपुर जिले में कांग्रेस का बुरा हाल हुआ है। कांग्रेस के गढ अमेठी में कुल पांच में से तीन सिटों पर हार झेलनी पड़ी। रायबरेली में पांचों सीटों पर कांग्रेस को हार मिली और सुल्‍तानपुर की भी पांचों सीटों में से कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+