आरूषि हत्याकांड: सीबीआई हिरासत में पहुंची नुपुर तलवार

मालूम हो कि अगर आज नूपुर जेल जाती हैं तो उन्हें जमानत मिलना भी आसान नहीं होगा। कानूनन उन्हें जमानत की अर्जी सत्र न्यायालय में दाखिल करनी होगी, और इसमें काफी समय लग सकता है। उल् लेखनीय है कि नूपुर के खिलाफ सीबीआई की विशेष अदालत ने 11 अप्रैल को गैर जमानती वारंट जारी किया था लेकिन नूपुर अब तक कानूनी दांव पेंच का सहारा लेकर गिरफ्तारी से बचती रही हैं।
वहीं आज पुलिस ने मीडियाकर्मियों को नोटिस बांटकर कोर्ट परिसर से दूर रहने की हिदायत दी है। पुलिस किसी भी अन्य युवक को आसपास खड़े होने को इजाजत नहीं दे रही है। बताते चलें कि 15 और 16 मई 2008 की रात नोएडा में तलवार परिवार के घर पर आरुषि और उनके नौकर हेमराज की हत्या कर दी गई थी। फिलहाल शक के दायरे में आरुषि के माता-पिता राजेश और नूपुर तलवार हैं। गाजियाबाद की विशेष अदालत ने नुपुर तलवार को बतौर आरोपी कोर्ट में हाजिर होने का आदेश दिया था।












Click it and Unblock the Notifications