आज रात से डासना जेल बैरक नं 13 नुपुर का नया पता

Nupur Talwar
नाम- नुपुर तलवार
पता: डासना जेल, गाजियाबाद बैरक नं 13
जी हां आरूषि तलवार मर्डर केस में सह आरोपी और आरू‍षि की मां नुपुर तलवार का अब यही पता है। यह पता फिलहाल कल दोपहर तक तो है ही क्‍योंकि उनके जमानत पर फैसला कल ही होना है। अगर कल जमानत हो जाती है तो कोई बात नहीं अगर नहीं होती है आगामी 14 दिनों तक नुपुर तलवार यहीं रहने वाली है।

आरूषि और हेमराज मर्डर केस में सीबीआई कोर्ट की तरफ से जमानत खारिज करने के बाद नुपुर के वकील ने सेशंस कोर्ट में अपील की थी। जैसा की पहले ही कयाश लगाया जा रहा था कि वहां भी नुपुर को राहत नहीं मिलेगी वैसा ही हुआ। सेशंस कोर्ट ने नुपुर तलवार की जमानत यह कह कर टाल दी की एडीजे कोर्ट जायें। तो अब इस मामले में फैसला कल ही आ सकता है तो लिहाजा नुपुर को आज की रात जेल में ही बितानी होगी।

नुपुर डासना जेल की बैरक नंबर 13 में रहेंगी। यह वही जेल है जहां वर्ष 2008 में नुपुर के पति राजेश तलवार को भेजा गया था। आपको बताते चलें कि इससे पहले आज क़रीब साढ़े दस बजे नूपुर तलवार ने गाजियाबाद कोर्ट में सरेंडर किया, जिसके बाद सीबीआई ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हिरासत के बाद नूपुर ने ज़मानत की अर्ज़ी दी, जिसे कोर्ट ने ख़ारिज़ कर दिया। इसके बाद नूपुर ने सेशंस कोर्ट में अर्ज़ी दायर की, जहां से भी उनको ज़मानत नहीं मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+