तलाक, तलाक, तलाक और पत्‍नी पर फेंक दिया तेजाब

Acid Attack
दिल्‍ली। एक युवक को अपनी पत्‍नी और छोटे भाई के बीच अवैध संबंधों का शक इस कदर हुआ कि उसने पत्‍नी को मौत के मुंह तक पहुंचा दिया। शनिवार को वह पत्‍नी को घुमाने के बहाने बाहर ले गया और मौका पाकर पत्‍नी का गला दबाना शुरु कर दिया। इससे पहले कि पत्‍नी क‍ुछ समझ पाती उसने तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कहा और उसके शरीर पर तेजाब फेंक दिया। गंभीर हालत में महिला को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार पति की तलाश कर रही है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार महिला का नाम मोमिन तारा है। वह फिरोजाबाद की रहने वाली है। पांच साल पहले उसकी शादी दिल्ली के राशिद से हुई थी। उसे राशिद से दो साल का बेटा भी है। राशिद को शक था कि उसके छोटे भाई के साथ पत्नी का अफेयर चल रहा है। इस बात को लेकर राशिद अक्सर उसकी पिटाई करता रहता था। राशिद ने शनिवार को मोमिन को बताया कि वे लोग अब गुड़गांव में रहेंगे। रात करीब दस बजे राशिद उसे घुमाने के बहाने घर से निकला। दोनों ओखला सब्जी मंडी के पास पार्क में बैठ गए। पुलिस को दिए बयान में मोमिन ने बताया कि थकावट होने के कारण उसे वहां नींद आ गई, तभी राशिद ने अचानक उसका गला दबाना शुरू कर दिया।

जब तक वह कुछ समझ पाती राशिद ने तीन बार तलाक, तलाक, तलाक कहकर उसके शरीर पर तेजाब डाल दिया और बेटे को गोद में लेकर मौके से भाग गया। तेजाब से जब उसके कपड़े जल गए। वह कराहती हुई पार्क से बाहर निकली। शरीर ढंकने के लिए उसके पास उस समय अन्य कपड़े नहीं थे। उसकी हालत देखकर लोग कुछ देर के लिए उसे विक्षिप्त समझ बैठे। लेकिन जब उसने पति की करतूत बताई तब लोग हैरान रह गए। लोगों ने उसे पैसे देकर सफदरजंग अस्पताल भिजवा दिया और पुलिस को सूचना दे दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+