Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

110 फ्लैट! 2 हजार खरीदार! कीमत 5 करोड़ बोलो खरीदोगे

Buildings
दिल्ली (राजेश केशव)। दिल्ली में इनकम टैक्स के पास यह आंकड़े हैं या नहीं पर डीडीए के अधिकारी इस आंकड़े से जरूर भौचक है। क्योंकि उन्होंने गेम्स विलेज फ्लैट के लिए जो विज्ञापन दे रखा है उस बाबत अभी तक कम से कम दो हजार लोगों ने पूछताछ की है। इस आंकड़े के अभी बढ़ने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इन दो हजार लोगों में से कई सौ तो फ्लैट का मुआयना भी कर चुके हैं। यानी दिल्ली में कम से कम 2 हजार लोग तो ऐसे करोड़पति हैं ही जो पांच करोड़ तक का फ्लैट खरीदने का दम रखते हैं।

आपको बता दें कि डीडीए यानी दिल्ली विकास प्राधिकरण राष्ट्रमंडल खेल को आयोजित करने के लिए गेम्स विलेज में सैकड़ों फ्लैट बनाया था। उसमें कुछ फ्लैट अभी अपने पास रखा है पर उसमें से 110 फ्लैटों को वह नीलामी के जरिए बेचने जा रहा है। जिसकी कीमत डीडीए ने 5 करोड़ तक रखी है। चूंकि इसकी बिक्री नीलामी के जरिए हो रही है इसलिए माना जा रहा है कि एक फ्लैट की कीमत कम से कम 5 करोड़ रूपये से अधिक होगा। इस विलेज में 14 फ्लैट ऐसे हैं जिनके बारे में कहा जा रहा है कि इन फ्लैटों की कीमत 5 करोड़ की कीमत को भी पार कर सकती है क्योंकि यह प्रसिद्ध मंदिर अक्षरधाम के सीध में हैं।

डीडीए के एक अधिकारी ने बताया कि फ्लैटों की नीलामी 21 मई को होगी। इसके लिए क्लोज बिड मांगी गई हैं। इनमें 7 टू-बेड रूम, 54 थ्री-बेड रूम, 23 फोर-बेड रूम और 26 फाइव-बेड रूम फ्लैट हैं। टू बेड रूम फ्लैट का बेस प्राइज करीब 2.65 करोड़ रुपये, थ्री बेड रूम का 3.30 करोड़ रुपये, फोर बेड रूम का 4.22 करोड़ रुपये और फाइव बेड रूम का 4.90 करोड़ रुपये है। जो भी इन फ्लैट की इस बेस प्राइज से ज्यादा और सबसे ऊंची बोली लगाएगा, फ्लैट उसी को मिलेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+