कलाम के दोबारा राष्ट्रपति बनने की उम्मीदें बढ़ीं

मीडिया ने जब उनसे एक और कार्यकाल के लिए चुनाव लड़ने के बारे में पूछा तो कलाम ने जवाब दिया, "कुछ समय इंतजार करें। इस बारे में आप कुछ समय बाद मुझसे पूछें।" ज्ञात हो कि कलाम 2002 से 2007 तक राष्ट्रपति रह चुके हैं। वर्तमान राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल का कार्यकाल जुलाई में खत्म हो रहा है और विभिन्न दलों के नेता नए राष्ट्रपति के लिए आम सहमति बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
विभिन्न दलों के प्रत्याशियों की बात करें तो समाजवादी पार्टी चाहती है कि कलाम फिर से चुनाव में खड़े हों और वो उन्हें पूरा समर्थन देने को भी तैयार है। इस संबंध में मुलायम ने कई अन्य दलों से भी बातचीत की है। वहीं कांग्रेस उपराष्ट्रपति हामित अंसारी को लाना चाहती है।
कलाम को लोग इसलिए भी चाहते हैं क्योंकि वो एक गैर राजनीतिक और विवादों से परे व्यक्ति हैं। खैर चुनाव को अभी दो महीने बाकी हैं। इस बीच कलाम का जवाब क्या होता है इसके लिए देश को इंतजार करना होगा। हालांकि इस दौरान कई अन्य नामों पर भी चर्चा हो सकती है।
बात अगर लोगों की करें तो जिस दिन से कलाम का नाम राष्ट्रपति पद के लिए आया है, उस दिन से ट्विटर पर उनके समर्थन में ट्वीट्स की बाढ़ आ गई है। तमाम सेलेब्रिटीज, बिजनेसमैन और आम नागरिकों ने अपने ट्वीट्स के माध्यम से उनके नाम पर समर्थन व्यक्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications