अब रामदेव और अन्‍ना के संग मंच पर होंगी साध्वी तंभरा

 baba ramdev and anna hazare
नयी दिल्ली। योगगुरू रामदेव ने आज इस बात से इंकार नहीं किया कि साध्वी तंभरा जैसी हिंदुवादी नेता जून महीने में अन्ना हजारे के साथ संयुक्त अनशन में मंच साझा करेंगी। उन्होंने समाजसेवी अन्ना हजारे की मुहिम के साथ काले धन के खिलाफ जारी अपने आंदोलन के विलय की खबरों से भी इंकार किया।

हालांकि, साध्वी तंभरा के साथ गठजोड़ के मुद्दे पर टीम अन्ना में बेचैनी की बात को उन्होंने यह कहते हुए दरकिनार कर दिया कि टीम अन्ना की ओर से किसी ने इस कदम का विरोध नहीं किया है। रामदेव ने संवाददाताओं से कहा कि हम चाहते हैं कि सबकी बुद्धि तंभरा बन जाए। सवाल लोगों का नहीं बल्कि मुद्दों का है। सवाल देश को बचाने का है।

गौरतलब है कि रामदेव के प्रदर्शन स्थल पर हिंदुवादी नेताओं की मौजूदगी पर विवाद पैदा होने के बाद टीम अन्ना ने योग गुरू से दूरी बना ली थी। दूसरी ओर, रामदेव ने भ्रष्टाचार के खिलाफ समाजसेवी अन्ना हजारे की मुहिम के साथ काले धन के खिलाफ जारी अपने आंदोलन के विलय की खबरों से इंकार किया है।

विदेशों में जमा काले धन की वापसी को लेकर की जा रही भारत स्‍वाभिमान यात्रा के तीसरे चरण को अगस्त महीने से आर-पार की लड़ाई और राष्ट्रव्यापी आंदोलन का आगाज करार देते हुए रामदेव ने समाजसेवी अन्ना हजारे के आंदोलन के साथ अपनी मुहिम के विलय की खबरों से इंकार करते हुए कहा कि जहां-जहां जरूरी होगा हम मंच साझा करेंगे।

दोनों आंदोलनों ने कभी भी विलय की बात नहीं की। अन्ना हजारे के साथ मिलकर आंदोलन करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कुटिल कॉरपोरेट और भ्रष्ट राजनीतिक व्यक्तियों को बाबा-अन्ना का साथ रास नहीं आ रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+