घरेलू नौकर की बंधक बनाकर हत्या

Maid killed in Faridabad
फरीदाबाद। शहर के पॉश इलाके सेक्टर-21ए की एक कोठी में किसी ने 55 वर्षीय घरेलू नौकर का हाथ-पैर बांधकर हत्या कर दी। उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्से पर काफी चोट है। गुरुवार सुबह हत्या की सूचना मिलते ही एसीपी एनआईटी, एनआईटी एसएचओ, सेक्टर-21 पुलिस चौकी इंचार्ज, सीआईए टीमें व अन्य जांच टीमें पहुंची। घर में लूटपाट नहीं हुई है।

शुरुआती जांच में हत्या का शक घर में काम करने वाले एक अन्य नौकर पर है। वह मंगलवार से गायब है। पुलिस ने फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को उम्मीद है कि गायब नौकर की गिरफ्तारी के बाद हत्या के अनसुलझे पहलुओं से पर्दा उठ सकेगा।

मूलरूप से उड़ीसा का रहने वाला 55 वर्षीय मन्नू कई वर्षों से सेक्टर 21ए में एक कोठी में नौकर था। इस कोठी के मालिक आरसी बागडोदिया कि मुंबई में गारमेंट की फैक्टरी है। वे वहीं पर परिवार सहित रहते हैं। बागडोदिया साल में एक-दो बार कोठी पर आते हैं। उनकी कोठी पर मन्नू के अलावा तीन नौकर और थे।

पड़ोसियों के अनुसार बागडोदिया की पत्नी शशि कोठी में काम करने वाले नौकरों के पास फोन करके हाल-चाल पूछती रहती थी। बुधवार को जब उन्होंने कोठी में फोन मिलाया तो किसी ने नहीं उठाया। इससे उन्हें कुछ अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने पड़ोसी प्रमोद को फोन कर अपने नौकरों के संबंध में जानकारी चाही तब जाकर उन्हें मामले का पता चला। उन्हें पता चला कि नौकर मन्नू की लाश फर्श पर पड़ी है। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

मन्नू के हाथ-पैर बंधे हुए पाए गए। उसके सिर में गहरी चोट के निशान थे। एसीपी एनआईटी रमेशपाल का कहना है कि मौके की जांच करने पर सामने आया है कि हत्या लूट के इरादे से नहीं किया गया है। घर में कोई भी सामान फैला हुआ नहीं है। इसलिए यह आपसी रंजिश का मामला लगता है। मकान में पहले चार नौकर थे। उनमें से दो पहले ही छुट्टी पर जा चुके हैं और एक नौकर बुधसिंह जो कि राजस्थान का रहने वाला है वह मंगलवार को ही अपने घर गया था। पुलिस फिलहाल नौकर पर ही शक जता रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+