अंबानी की पार्टी में सचिन को कांग्रेस ने साधा

Sachin Tendulkar
दिल्ली (ब्यूरो)। क्रिकेट के भगवान के नाम से जाने जाने वाले सचिन तेंदुलकर अब संसद की पिच पर नई पारी का आगाज कर रहे हैं। वे पहले क्रिकेटर हैं जो क्रिकेट की सक्रियता के बीच संसदीय पारी की शुरूआत कर रहे हैं। हालांकि संसद में उनसे पहले भी कई ऐसा नेता हैं जो क्रिकेटर रहे हैं। जिनमें भाजपा के नवजोत सिंह सिद्धू औऱ कांग्रेस के अजहरूद्दीन का नाम शामिल हैं। पर इन दोनों लोगों ने क्रिकेट की दुनिया से संन्यास के बाद राजनीति में पहुंचे हैं।

वैसे भी संसद में हमेशा से ही क्रिकेटरों का दबदबा रहा है। सूत्रों ने बताया कि अचानक सचिन को राज्यसभा पहुंचाकर कांग्रेस अपना भविष्य सुधारना चाहती है और इसके लिए उसने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी थी। कांग्रेस के कई मैनेजरों ने सचिन से संपर्क साधा था पर सचिन इसके लिए तैयार नहीं हो रहे थे। तो कांग्रेस कुछ औद्य़ोगिक घरानों को सचिन को पटाने के लिए लगाया। जिसमें अंबानी समूह को सफलता मिली।

आपको याद होगा कि कुछ दिनों पहले ही अंबानी परिवार की बहू नीता अंबानी ने सचिन के लिए एक शानदार पार्टी दी थी उसी पार्टी में सचिन को मनाने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सचिन के सौंवे शतक की पार्टी तो बहाना थी मकसद सचिन को साधने का था औऱ अंबानी परिवार सरकार के इस मकसद में कामयाब रहा।

वैसे भी सचिन नीता अंबानी की मुंबई इंडियन टीम के लिए खेलते हैं। इसलिए सचिन का साथ पाने के लिए अंबानी परिवार से बेहतर कांग्रेस के लिए कोई दूसरा नहीं लगा। और सरकार सचिन को अपने पाले में करने में कामयाब रही। सूत्रों ने बताया कि भले ही सचिन कांग्रेस के लिए कुछ करें या न करें पर कांग्रेस सचिन प्रेमियों के लिए मजबूत संदेश छोड़ दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+