तेज रफ्तार गाड़ी चलाई तो नहीं बख्शेगी दिल्ली पुलिस

यातायात पुलिस की तीसरी नजर यानी कैमरे का असर दिखने लगा है। द्वारका-लिंक रोड पर 139 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से एक गाड़ी भागी जा रही थी। उसे आर्मी अफसर की बेटी हिमाद्री शर्मा चला रही थीं उसे पता भी नहीं था कि उसकी स्पीड़ जानलेवा है। न केवल उसके लिए बल्कि दूसरों के लिए भी। पुलिस ने इसमें देर नहीं की औऱ उसका चालान काटकर फेसबुक पर उसी फोटो को अपलोड कर दिया। महिला का जो फोटो फेसबुक पर डाला गया है कि उसमें उसकी गाड़ी का नंबर एचआर-26 बीक्यू 7615 है और गाड़ी फॉक्स वैगन है। दिल्ली के संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) सत्येंद्र गर्ग ने बताया कि इस महिला के विरुद्ध यातायात पुलिस कोर्ट में न्यायाधीश से भी अपील करेगी कि उसे छह माह की सजा दी जाए। जिससे वह आगे से ऐसा न कर सके।
आपको बता दें कि पुलिस ने द्वारका लिंक रोड पर रफ्तार जांचने के लिए एक मशीन लगा रखी है जो वाहनों की स्पीड़ को नापती है। उस मशीन को इंटरसेप्टर मशीन कहा जाता है। उसी मशीन से स्पीड़ का पता लगाकर पुलिस चालान काटकर घर भिजवा देती है। सूत्रों ने बताया कि यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 और 112/183 के तहत महिला का कोर्ट चालान काटा है।












Click it and Unblock the Notifications