पाकिस्‍तान ने किया परमाणु मिसाइल शाहीन 1-ए का परीक्षण

Missile
इस्लामाबाद। भारत में अग्नि-5 के परीक्षण के बाद इस बात के कयास लगाये जा रहे थ कि अब पाकिस्‍तान भी अपनी ताकत दिखाने में पीछे नहीं हटेगा वो भी एक न एक मिसाइल का परीक्षण जल्‍द करेगा। यह बात एकदम सही साबित हुई। बुधवार को पाकिस्‍तान ने परमाणु क्षमता वाली मध्‍यम दूरी वाली बैलेस्टिक मिसइल शहीन 1-ए का परीक्षण किया। यह पाक मिसाइल हत्‍फ का लेटेस्‍ट वर्जन है, जिसे हत्‍फ 4 भी कहा जाता है।

पाकिस्‍तानी सेना के मुताबिक शाहीन 1ए शाहीन 1 का रिवाइज्‍ड वर्जन है और इसकी मारक क्षमता पिछली से अधिक होगी। शाहीन 1 की मारक क्षमता 750 किलोमीटर है, लिहाजा इसकी मारक क्षमता 1000 किलोमीटर तक मानी जा रही है। हालांकि पाकिस्‍तान ने खुल कर मिसाइल के बारे में कुछ नहीं बताया।

सूत्रों के अनुसार इस मिसाइल का वजन 10 हजार किलोग्राम है। यह 200 से 300 किलो तक परमाणु सामग्री अपने साथ ले जा सकती है व 500 से 600 किलो तक साधारण युद्धक सामग्री ले जा सकती है। इसका प्रक्षेपण इस्‍लामाबाद के पास निलोर में किया गया।

खास बात यह है कि नेवीगेशनल रडार इस मिसाइल को ट्रेस नहीं कर पायेंगे। यानी गुपचुप तरीके से यह मिसाइल दुश्‍मन देश में आसानी से दागी जा सकती है। खास बात यह है कि यह मिसाइल 1500 किलोमीटर तक मार करने वाली गौरी 1 से भी ज्‍यादा आधुनिक है।

गौरतलब है कि हाल ही में भारत ने परमाणु-क्षमता से सम्पन्न व 5,000 किलोमीटर तक मारक क्षमता रखने वाली अग्नि-5 मिसाइल का परीक्षण किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+