संसद में केंद्र सरकार पर बोफोर्स तोपों से हमला

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा की ओर से जसवंत सिंह ने सीधे राजीव गांधी का नाम लेते हुए सवाल उठाया कि अब जांच का विषय यह है कि आखिर अमिताभ बच्चन का नाम क्यों घसीटा गया। अगर उनका नाम आ रहा है, इसका मतलब साफ है कि कहीं न कहीं उनका इसमें रोल है। चूंकि यह सब राजीव गांधी के कार्यकाल में हुआ है, लिहाजा कांग्रेस को इसकी जांच करनी चाहिये।
उन्होंने कहा कि बोफोर्स मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिये। साथ ही वामपंथी दलों की ओर से सीताराम येचुरी ने भी बोफोर्स मामले को एक बार फिर खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर एक नया खुलासा हो रहा है, तो देश के हित में इसकी जांच की जानी चाहिये।
जसवंत के वक्तव्य पर कांग्रेस अचानक भड़क उठी और हंगामे के बाद संजय निरूपम ने कहा कि भाजपा स्वर्गीय राजीव गांधी का नाम बदनाम कर रही है, जिसके लिए उसे माफी मांगनी चाहिये। संजय निरूपम ने सदन में चिल्ला-चिल्ला कर कहा कि इस केस को दोबारा खोलने का कोई मतलब नहीं।












Click it and Unblock the Notifications