सपा नेता बृजभूषण तिवारी का निधन, राज्यसभा स्थगित

श्री तिवारी 1977, 1989 और 1996 में लोक सभा सदस्य थे जबकि 2007 और 2012 में राज्य सभा सदस्य के तौर पर उत्तर प्रदेश से निर्वाचित हुए। वह 1964 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के भी अध्यक्ष चुने गए थे। उधर, सपा के लोकसभा सदस्य शैलेंद्र कुमार ने बताया, पार्टी की कल हुई बैठक में जब तिवारी ने हिस्सा लिया तो वह बिल्कुल स्वस्थ दिख रहे थे लेकिन बाद मैं उनकी तबीयत बिगड़ गयी और रात करीब दो बजे उनका निधन हो गया।
गौरतलब हो कि श्री तिवारी उत्तर प्रदेश के जमुनी में अक्तूबर 1941 को पैदा हुए थे। उन्होंने गोरखपुर के सेंट एंड्रयूज कालेज और इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षा प्राप्त की थी। तिवारी छात्र दिनों से ही सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों में शामिल थे तथा समाज के वंचित वर्ग के उत्थान के लिए सक्रिय थे। बृज भूषण तिवारी के निधन से राज्यसभा बैठक बुधवार को पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications