छह महीने के भीतर लालू के घर तीसरी शादी

RJD chief Lalu Prasad Yadav
दिल्ली (ब्यूरो)। सियासी वनवास झेल रहे राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर छह माह के भीतर तीसरी बार शहनाई गूंजी है। उनकी छठी लड़की भी आज अपनी ससुराल चली गई।

शादी के मौके पर वर बधू को आशीर्वाद देने के लिए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत देश की कई दिग्गजों पहुंचे थे। लालू की छठें नंबर की बेटी अनुष्का का विवाह हरियाणा के युवक कांग्रेस नेता राव चिरंजीव से मंगलवार की रात संपन्न हुआ। बरात लालू के तुगलक रोड स्थित आवास पहुंची थी। लालू और उनकी पत्‍‌नी राबड़ी देवी समेत बड़ी संख्या में राजद नेता बरात की आगवानी की।

इस दौरान मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी के अलावा उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, गृहमंत्री पी. चिदंबरम, मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, नीतीश कुमार, भूपिंदर सिंह हुड्डा, रामविलास पासवान, तेजिंदर खन्ना, सुशील कुमार मोदी, डा. सीपी ठाकुर, शत्रुघ्न सिन्हा व कई केंद्रीय और बिहार सरकार के मंत्री और सांसद-विधायक बड़ी संख्या में मौजूद पहुचे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+