मंत्रियों के इस्तीफे की खबर का कांग्रेस ने किया खंडन

मंगलवार को अचानक खबर आयी कि कांग्रेस के चार मंत्री सलमान खुर्शीद, जयराम रमेश, व्यालार रवि और गुलाम नबी आजाद ने अपने पद से इस्तीफा देने और पार्टी के लिए काम करने की पेशकश की है। हालांकि खबरों में साफ कहा गया कि इन सभी ने अपने इस्तीफे मौखिक रूप से दिये। जिसे पार्टी ने मानने से साफ इंकार कर दिया।
बाद में प्रणब मुखर्जी ने कहा कि आप लोगों की हमेशा कुछ कल्पना करने की आदत है। हर व्यक्ति पार्टी का काम कर रहा है चाहे वे सरकार में हों या सरकार के बाहर। इसलिए मुझे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस नेता पार्टी के लिए काम कर रहे हैं चाहे वे सरकार का हिस्सा हैं या संगठन का हिस्सा हैं।
प्रणब दा ने यह भी कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस संबंध में कोई पत्र नहीं मिला, लिहाजा इस तरह की खबरें उड़ाना कि कांग्रेस में फूट पड़ गई है, गलत होगा।












Click it and Unblock the Notifications