4 साल के बच्चे ने पिता की गोली मारकर हत्या की

सऊदी अरब के दक्षिणी जीजान क्षेत्र का रहने वाले इस लड़के ने अपने पिता की पिस्तौल लेकर उन्हें ही गोली मार दी। बच्चे ने अपने पिता से प्लेस्टेशन खरीदकर लाने के लिए कहा था, जब लड़के के पिता उसके द्वारा मांगे प्लेस्टेशन के बिना घर लौटे तो लड़के ने गुस्से में आकर उन्हें गोली मार दी।
अशरक़ अखबार के अनुसार बच्चे के पिता घर लौट कर कपड़े बदल रहा था, इस दौरान उसने अपनी पिस्तौल रखी और तभी बच्चे ने पिस्तौल उठाकर उन्हें गोली मार दी। इस दुखद घटना के एक बार फिर यह प्रश्न खड़ा कर दिया है कि आखिर किस वजह से मासूम बच्चे हिंसक होते जा रहे है।
इस घटना ने एक बार फिर शाबित कर दिया है कि हिंसक वीडियो गेम खेलने से युवा आक्रामक होते जा रहे है, ऐसे गेम उनकी धारणा को बदलकर उनको हिंसक बना रहा है। कम उम्र के मासूम बच्चे जब हिंसक वीडियो गेम देखते है तो उनका दृश्य उनके मन में घर कर जाता है, और वह अपने आस पास के लोगो पर उनको दोहराना चाहते है।












Click it and Unblock the Notifications