गूगल ने जिप खोल कर याद दिलाई जिपर मैन की

हम सभी को जिप बनाने वाले की याद दिलाई इंटरनेट के सबसे बड़े सर्च इंजन ने अपने पेज का कलेवर बदल कर। आज यानी 24 अप्रैल को यदि आप गूगल पर जायेंगे तो गूगल डूडल पर आपको जिप दिखेगी। जिप पर क्लिक करते ही वो खुलेगी और उस व्यक्ति का नाम सामने आयेगा जिसने इसे इजाद किया। वो हैं गिडियोन संड बैक और आज उनकी 132 वीं जयंती है।
गूगल ने इसे स्वीडिश अमेरिकी आविष्कारक गिडियोन संडबैक की 132वीं जयंती के मौके पर लगाया है । संडबैक ने ही जिप का आविष्कार किया था और कपड़ा उद्योग में क्रांति ला दी थी। अगर आप अपने माउस से जिपर पर क्लिक करें तो आपको संडबैक से जुड़ी बहुत सी बातें मिलेंगी।
संडबैक का जन्म 24 अप्रैल 1880 को स्वीडन में हुआ और वह पढाई के लिए जर्मनी आ गए। 1905 में वह अमेरिका गए जहां उन्होंने वेस्टिंगहाउस इलेक्टि्रक एंड मैन्युफैक्चरिंग में काम किया। संडबैक ने शुरूआत में नये जिपर को महिलाओं के बूट के लिए प्रस्तावित किया लेकिन 1930 के दशक तक आते आते यह पतलून और अन्य परिधानों का नियमित हिस्सा बन गया। आज बड़े बड़े ब्रीफकेस और अटैचियां भी जिपर से खुलती-बंद होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications