महंगा होगा डीजल, आसमान छूएगी म‍‍हंगाई

Petrol
दिल्‍ली। राज्‍य सभा में केंद्र सरकार ने बताया है कि वह डीजन के दामों को सरकारी नियंत्रण से मुक्‍त करने के लिये सहमत है। सीधे शब्‍दों में कहें तो सरकार ने साफ संकेत दे दिये हैं कि डीजल की कीमतों में बढोत्‍तरी हो सकती है। राज्यसभा में वित्त राज्यमंत्री नमो नारायण मीणा ने इस बारे में कहा है कि डीजल के दाम पेट्रोल की तरह ही बाजार तय करेगा।

वहीं दूसरी तरफ मीणा ने कहा कि रसोई गैस यानि कि एलपीजी के दाम जरूर सरकारी नियंत्रण में रहेंगे। मतलब साफ है कि पहले से महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों के लिए आगे की राह और भी मुश्किल है। डीजल महंगा होने का साफ मतलब है कि सब्जी से लेकर आम रोजमर्रा की जिंदगी की हर एक चीज की कीमत आसमान पर जा पहुंचेगी। डीजल की कीमत से सीधा ताल्लुकात माल ढुलाई के खर्च बढ़ने से है। ऐसे में सवाल यही उठता है कि आखिर पहले से महंगाई की मार झेल रहे लोगों पर एक और बोझ की तैयारी क्यों?

इस बयान के बाद अगर मान लिजिए की सरकारी सब्सिडी पूरी तरह हटा दी जाए तो बड़े शहरों नें क्या होगी डीजल की कीमत आईए डालते हैं एक नजर-

शहर मौजूदा कीमत प्रति लीटर सब्सिडी हटने पर कीमत
दिल्ली 40.91 रुपये 55.20 रुपये
मुंबई 45.99 रुपये 60.28 रुपये
कोलकाता 43.47 रुपये 57.76 रुपये
चेन्नई 50.07 रुपये 64.36 रुपये
बैंगलरू 46.21 रुपये 60.05 रुपये
पुणे 45.24 रुपये 59.53 रुपये
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+