माया सरकार की बेईमानी से खस्ताहाल हुआ यूपी: शिवपाल

उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने अगर इतनी बेईमानी और भ्रष्टाचार नहीं किया होता तो राज्य की हालत इतनी खस्ता नहीं होती। मगर मौजूदा सपा सरकार जनता की सभी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगी। वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी से पूर्व प्रदेश सचिव जितेन्द्र यादव फिर से समाजवादी पार्टी में लौट आये हैं। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान जितेन्द्र यादव समाजवादी पार्टी को छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गये थे।
सिकंदरबाद से कांग्रेस के प्रत्याशी के तौर पर भी वह चुनाव भी लड़ चुके हैं। लम्बे समय से समाजवादी पार्टी से जुडे़ रहे जितेन्द्र यादव कांग्रेस को छोड़ अपनी पुरानी पार्टी समाजवादी पार्टी में लौट आये। मालूम हो कि यूपी विकास योजनाओं के कई दावे किये जा रहे हैं और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कई योजनाओं को साकार करने का निर्णय भी लिया है।












Click it and Unblock the Notifications