पति ने की गर्भवती पत्नी की हत्या

murder
बुलन्दशहर। पैसे के लालचियों ने अत्याचार की सारी हदें पार करते हुए गर्भवती महिला को गड़ासे से काटकर उसकी हत्या कर दी। महिला का हत्यारा कोई और उसका अपना पति जो आए दिन उसे मारता पीटता तथा मायके से पैसा लाने की बात करता था। वहशी पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर पत्नी व उसकी बहन पर हमला कर दिया। हमले में गर्भवती हरनावती की मौत हो गयी जबकि उसकी छोटी बहन त्रिवेनी गंभीर रूप से घायल हो गयी।

उत्तर प्रदेश में बुलन्दशहर जिले के जहांगीराबाद इलाके के धमली गांव में रहने वाले चेतराम का विवाह हरनवाती से हुआ था। हरनावती हाथरस जिले के दूधधरी गांव के निवासी चिरंजी लाल की बेटी थी। चिरंजी लाल ने हरनावती के साथ छोटी बेटी त्रिवेनी का भी विवाह उसी गांव में किया था। दोनों बहने पास ही रहती थी। हरनावती आठ माह के गर्भ से थी। उसका पति चेतराम शराब पीकर आता था और उसे मारता पीटता था।

गांव वालों का कहना है कि वह उस पर मायके से पैसा लेकर आने के लिए दबाव बनाता था। हरनावती पैसे लाने का तैयार नहीं थी इसी बात को लेकर उसे अपने साथियों सुन्दर, कुशलपाल, गजेन्द्र, चन्द्रवीर और महराज ङ्क्षसह के साथ मिलकर हरनावती पर हमला कर दिया। उसने हरनावती पर गड़ासे से कई वार किए जिससे उसकी मौत हो गयी। हरनावती की चीख पुकार सुनकर पास में रहने वाली उसकी बहन भी आ गयी और उसे बचाने का प्रयास करने लगी जिस कारण वह भी गंभीर रूप से घायल हो गयी।

हत्यारे हरनावती की छोटी बहन त्रिवेनी को भी मारना चाहते थे लेकिन शोर मचाने पर हत्यारे भाग गये और वह बच गयी। गांव वालों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+