हरियाणा: आग में जिंदा जल गये तीन मासूम

रविवार शाम चार बजे के आसपास जब चूल्हा जलाने का समय हुआ, तो नूरू की नातिन रश्मि और मुस्कान खेत से ईधन लेने के लिए चल पड़ी। रश्मि और मुस्कान के साथ मोइन भी चल पड़ा। जब तीनों ईधन वाले घेर में पहुंचे, तभी तेज आंधी चल पड़ी। आंधी के कारण कोई जलती हुई वस्तु ईधन में आ पड़ी, जिससे आग लग गई। सूखी लकडिय़ां होने के कारण आग फैलती चली गई। इससे पहले कि तीनों बच्चे आग से निकल पाते, वे उसकी चपेट में आ गए।
आग को देखकर ग्रामीण वहां पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान ग्रामीणों को आग के बीच में रश्मि, मुस्कान और मोइन दिखाई पड़े। ग्रामीणों ने फटाफट लकडिय़ों को हटाकर झुलसे तीनों बच्चों को आग से निकाला। उनको बीके अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की चार गाडिय़ों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।












Click it and Unblock the Notifications