कु्ते को डांटा तो कुत्ता मालिक पीटने लगा

dog
दिल्ली( ब्यूरो)। दिल्ली में लोगों का तनाव हद की सीमा पार कर गया है। सड़क पर गाड़ियों को लिए मार पीट आम बात होती जा रही है। अब वेलकम कालोनी में कुत्ते को डांटने पर कुत्ते का मालिक भड़क गया। वह कुत्ते का अपमान बर्दाश्त नहीं कर पाया और कुत्ते को डांटने वाले दो भाइयों को जमकर पिटाई कर दी।

मामला वेलकम इलाके में स्थित जनता कॉलोनी का है। लवली वर्मा मकान नंबर एच-153 जनता कॉलोनी में रहते हैं। देर रात वह घर के लिए सामान लेने अकेले जा रहे थे। इलाके में ही स्थित धर्मा होटल पहुंचे तो एक पालतू कुत्ता जोर-जोर से भौंक रहा था। लवली वर्मा ने भौं-भौं का शोर सुनकर कुत्‍ते को डांटकर चुप रहने का इशारा किया। यह देख पालतू कुत्ते के मालिक और धर्मा होटल संचालक रमन शर्मा गुस्से में आ गया।

रमन ने लवली को ऐसा करने से मना किया तो दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते रमन और उसके भाई सुशील शर्मा ने लवली की पिटाई शुरू कर दी। बीचबचाव करने जब लवली के भाई विजेंद्र वर्मा आए तो उसकी भी पिटाई की।

लवली ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रमन और सुनील को हम पहले से ही जानते हैं। हमने सिर्फ उनके कुत्ते को भौंकने से मना किया था। इसी बात पर उन्होंने हमें गाली दी और फिर हाथापाई करने लगे।पुलिस का कहना है कि लवली और विजेंद्र को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया है। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी मिल गई है। उनकी शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस उनके बयान के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+