टीम अन्ना की बैठक में ड्रामा, काजमी को किया बाहर

टीम अन्ना के आंदोलन के शुरूआती दिनों से जुड़े एक अहम सदस्य मो. शमीम काजमी को कोर कमेटी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। टीम अन्ना द्वारा काजमी पर ऐसा आरोप लगाया जा रहा है कि वह आंदोनल को कमजोर कर रहे थे। काजमी बैठक की कार्यवाही मोबाइल फोन से ऑडियो रिकार्डिंग करके उसे बाहर भेज रहे थे।
वहीं काजमी ने कहा कि टीम अन्ना भ्रष्टाचार के मामले पर राजनीति कर रही है। उन्होंने केजरीवाल पर नाजायज फायदा उठाने का भी आरोप लगाया। यहां तक की उन्होंने कोर कमेटी के सदस्यों को चोर बता डाला। उन्होंने कहा कि इस बाबत बहुत पहले से ही मैं बात कर रहा था। अन्ना हजारे से भी बात की थी, लेकिन आज मैंने कमेटी को छोड़ दिया है।
ऐसा बताया जा रहा है कि काजमी बैठक का वीडियों बना रहे थे, तभी टीम अन्ना के किसी सदस्य को शक हो गया। उनके फोन की जांच की गयी और वे दोषी पाये गये। टीम अन्ना के वीडियों क्लिप को नष्ट कर दिया और उनको कोर कमेटी से बाहर निकाल दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications